कौन बनेगा मध्य प्रदेश शासन का मुख्य सचिव, कभी वीरा राणा का नाम आ रहा तो कभी इकबाल सिंह को ही फिर से मौका देने दिए जाने के लगाए जा रहे कयास - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 28 November 2023

कौन बनेगा मध्य प्रदेश शासन का मुख्य सचिव, कभी वीरा राणा का नाम आ रहा तो कभी इकबाल सिंह को ही फिर से मौका देने दिए जाने के लगाए जा रहे कयास




Rafique Khan

मध्य प्रदेश शासन के मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा हो रहा है। यानी की उनकी वर्तमान नियुक्ति बुधवार की शाम को समाप्त हो जाएगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार के अति विश्वासपात्र रहे इकबाल सिंह बैंस को पूर्व में भी सेवा वृद्धि देते हुए उन्हें मुख्य सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। सत्तारूढ़ दल की तरफ से यह कोशिश अभी भी लगातार जारी है लेकिन IAS खेमा चाहता है कि नए सिरे से मुख्य सचिव का चयन कर नियुक्ति की जाए। फिलहाल वीर राणा का नाम नंबर वन पर चल रहा है। मोहम्मद सुलेमान, अजय तिर्की, अनुराग जैन, संजय बंदोपाध्याय आदि के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि बैस के कार्यकाल बढ़ाए जाने की स्थिति अभी तक साफ नहीं हो सकी है। भी माना जा रहा है कि मुख्य सचिव यानी सीएस के पद पर वीरा राणा की नियुक्ति हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वीरा राणा मध्यप्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी। इसके पहले राज्य की पहली महिला सीएस निर्मला बुच रही हैं। उनका कार्यकाल 22 सितंबर 1991 से 1 जनवरी 1993 तक रहा है। इसी साल की जुलाई में उनका निधन हुआ। मौजूदा सीएस इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन दिए जाने की स्थिति अब तक साफ नहीं हो सकी है। चूंकि प्रदेश में आचार संहिता लागू है, इसलिए इस पर फैसला निर्वाचन आयोग ही ले सकता है। आयोग की ओर से संकेत मिले हैं कि नई सरकार बनने तक वरिष्ठता के आधार पर सीनियर अफसर को इसका चार्ज मिल सकता है। ऐसे में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष वीरा को प्रभार दिया जा सकता है। मार्च 2024 में राणा का रिटायरमेंट भी है।

30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले 29 नवंबर 2022 कि रात उन्हे 6 माह यानी 30 मई 2023 तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया था। इसके बाद 30 मई 2023 करीब आई तो चुनावी समय होने की वजह से दोबारा 6 माह के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया। मई 2023 में बैंस को दूसरा एक्सटेंशन देने के पहले केंद्र में पदस्थ अजय तिर्की और अनुराग जैन के नामों को लेकर खासी चर्चा हुई थी। आयोग अगर केंद्र में पदस्थ अफसरों को मौका देता है तो CS बनने के लिए तिर्की का नाम भी सामने आ सकता है। तिर्की दिसंबर 2023 में रिटायर हो रहे हैं, जबकि अनुराग जैन का रिटायरमेंट अगस्त 2025 में होना है। जैन से भी सीनियर दो IAS संजय बंदोपाध्याय और वीरा राणा हैं। बंदोपाध्याय केंद्र में पदस्थ हैं। बंदोपाध्याय अगस्त 2024 में रिटायर होंगे।