KIIT स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में छठ पूजा का आयोजन - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 20 November 2023

KIIT स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में छठ पूजा का आयोजन












भुवनेश्वर1संस्कृतियों की विविधता का जश्न मनाते हुए, KIIT स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर ने 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा का आयोजन किया। बिहार में छठ पूजा एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। उत्सव में प्रत्येक दिन संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ पूजा शामिल होती है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने जश्न मनाया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने KIIT-DU के छात्रों को इस तरह के अवसर देने के लिए KIIT और KISS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने स्वागत भाषण में डॉ. सामंत ने छठ पूजा में उनकी अनुशासित भागीदारी के लिए छात्रों को भी धन्यवाद 
दिया1
 
साधनापुरी में पूजन सामग्री का वितरण 

पूजन वितरण कार्यक्रम का युवा समरस मंच गर्दनीबाग पटना के अध्यक्ष अनुराग स्वरूप एवं उनकी पूरी टीम की अध्यक्षता में हुई । टीम में युवा समरस मंच गर्दनीबाग पटना अध्यक्ष अनुराग समरूप , कार्यकारी अध्यक्ष साकेत सौरव (गोलू), उपाध्यक्ष रेहान सिन्हा (निखिल) , ऋतुराज सिन्हा , महासचिव अभिनीत सिन्हा , सचिव विक्की कुमार, रुचि श्रीवास्तव सदस्य , सदस्य अभिनव सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद डा.रणबीर नंदन और बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी श्री विकास वैभव मौजूद थे। अतिथि के रुप में गर्दनीबाग थाना के थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक और एसआई अरुण कुमार सिंह , राकेश सिंह समाजसेवी , प्रेम कुमार उप संपादक यूएनआई , प्रभास कुमार एसबीआई मौजूद थे। श्री अनुराग समरूप ने कहा कि छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।मौके पर आकाश वर्मा समाजसेवी , वंदना सिन्हा अधिवक्ता पटना हाई कोर्ट , अनुपम , शिवम ,अमन , विक्की ,आकाश,अभिनव, उज्ज्वल गुप्ता, स्तुति मैत्री ,चिराग,अनुभव रौशन,अनुराग राज ,आशुतोष पाठक , लव कुश ,राजू राम , दिलीप कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।