khabarupdateindia

भूकंप : चीन में बिछ गई लाशे, अब तक 125 लोगों की हो चुकी मौत, 500 से ज्यादा है घायल





Rafique Khan


उत्तर - पश्चिम चीन में सोमवार तथा मंगलवार की दरमियानी रात में भूकंप के जोरदार झटको ने तबाही मचा दी। चारों तरफ लाशें के ढेर लग गए। 6.2 तीव्रता वाले इस भूकंप ने अब तक करीब सवा सौ लोगों की जान ले ली है, वहीं 500 से अधिक घायल होना बताए जा रहे हैं। राहत के कार्य लगातार जारी है लेकिन भूकंप से हुई तबाही के चलते यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। माना जा रहा है मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। भूकंप के झटके पाकिस्तान तथा कुछ अन्य देशों में भी महसूस किए जाने की खबर है।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें जमींदोज हो गईं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, गांसु और किंघई प्रांतों में भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई जा रही है। इस आपदा से पानी और बिजली लाइनों टूट गई। इसके साथ ही परिवहन और संचार बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भूकंप बीजिंग की राजधानी से लगभग 1,450 किलोमीटर (900 मील) दक्षिण-पश्चिम में गांसु प्रांतीय राजधानी लान्झू में महसूस किया गया। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भूकंप के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जाने, प्रभावित लोगों के उचित पुनर्वास और लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम प्रयास करने को कहा गया है।




Previous Post Next Post
khabarupdateindia