चुन-चुन कर हटाए जाएंगे शिवराज के करीबी अफसर, कई जिलों के कलेक्टर व एसपी रडार पर, जोर का झटका दिया जाएगा धीरे से - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 22 December 2023

चुन-चुन कर हटाए जाएंगे शिवराज के करीबी अफसर, कई जिलों के कलेक्टर व एसपी रडार पर, जोर का झटका दिया जाएगा धीरे से





Rafique Khan


मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो चुका है। जोर का झटका धीरे से देने की तर्ज पर इस बदलाहट का आगाज किया गया है। थोक के भाव तबादले करने की बजाय चुन चुन कर उन अफसरो की सूची तैयार की गई है, जो शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में लगातार प्रमुख पदों पर रहे हैं। जनसंपर्क आयुक्त और शिवराज की शुरुआती दिनों से ही साथ रहे एक वरिष्ठ आईएएस अफसर की छुट्टी इस बात पर पूरी तरह से मोहर लगती है। आने वाले दिनों में जल्द ही मध्य प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर व एसपी हटाए जाएंगे।


गौरतलब है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया रही है कि जब भी कोई नई सरकार सत्ता में आती है या इसका गठन होता है तो अफसरो की जमावट नए सिरे से की जाती है। हालांकि इस बार सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही पुनः प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई तो यह उम्मीद नहीं की जा रही थी। एक बदलाव अचानक से आया और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाकर डॉक्टर मोहन यादव को जिम्मेदारी सौंप गई तो यह नजारा भी अब सामने आने लगा है। चीफ सेक्रेटरी से लेकर तमाम विभागों की प्रमुख सचिव और पुलिस व प्रशासन के अन्य अफसर की फेहरिस्त लगभग तैयार हो चुकी है और उसे पर अमल भी किया जाने लगा है। जिसके चलते ही प्रदेश सरकार ने गुरुवार को देर शाम आठ सहायक कलेक्टरों का तबादला कर दिया। 2021 बैच के इन आइएएस अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बनाया गया है। इसमें अर्थ जैन को मंडला से उज्जैन, वैशाली जैन को छिंदवाड़ा से हुजूर रीवा, दिव्यांशु चौधरी को बैतूल से डबरा ग्वालियर, सृजन वर्मा को नीमच से सिंगरौली, अर्चना कुमारी को विदिशा से सीहोरा जबलपुर, अरविंद कुमार शाह को शिवपुरी से शहडोल, शिवम प्रजापति को धार से पुनासा खंडवा और टी प्रतीक राव को देवास से इटारसी नर्मदापुरम पदस्थ किया है।

कोई दायित्व नहीं दिया गया आइएएस अधिकारियों को

मुख्यमंत्री कार्यालय से उप सचिव नीरज वशिष्ठ को हटाया गयाइसी तरह से मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के बाद अब उप सचिव नीरज कुमार वशिष्ठ की छुट्टी हो गई। अभी उन्हें मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है। वशिष्ठ ने लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ काम किया है। अभी रस्तोगी को भी कोई दायित्व नहीं दिया गया है। यानी की मनीष रस्तोगी, मनीष सिंह तथा नीरज वशिष्ठ को अभी किसी तरह का दायित्व नहीं दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को दो आइएएस अधिकारियों पदस्थापनाएं की हैं। आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश मुकेश चंद्र गुप्ता को भी इस दायित्व से मुक्त कर दिया। वे अब प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी रहेंगे। इंदौर में पदस्थ श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ को वर्तमान दायित्व के साथ आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कुछ कलेक्टर भी जल्द बदले जाएंगे। छह जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। इसके बाद नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्ति लेने के साथ उनके निराकरण का काम प्रारंभ हो जाएगा। चूंकि, यह पूरा काम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में होता है इसलिए उनके तबादले बिना चुनाव आयोग की सहमति के नहीं किए जा सकेंगे।

जनसंपर्क आयुक्त पोरवाल ने पदभार ग्रहण किया

जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल ने गुरुवार को जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त पोरवाल ने जनसंपर्क की कार्यप्रणाली की वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के विभिन्न प्रभागों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने मप्र माध्यम में भी प्रबंध संचालक (एमडी) का पदभार ग्रहण किया।