प्रशासनिक सर्जरी : IAS संदीप यादव होंगे जनसंपर्क के नए आयुक्त, 10 IAS अफसर को किया गया इधर से उधर, प्रीति यादव होगी जबलपुर की नई नगर निगम आयुक्त - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 31 December 2023

प्रशासनिक सर्जरी : IAS संदीप यादव होंगे जनसंपर्क के नए आयुक्त, 10 IAS अफसर को किया गया इधर से उधर, प्रीति यादव होगी जबलपुर की नई नगर निगम आयुक्त




Rafique Khan


मध्‍य प्रदेश में मोहन सरकार ने रविवार देर शाम 10 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। इसके साथ 4 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना जिला शामिल है। सीएम के सचिव और आयुक्त जनसंपर्क विवेक पोरवाल को हटाकर, उन्हें प्रमुख राजस्व आयुक्त की जिम्‍मेदारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं संदीप यादव को पीएस राजस्व से हटाकर जनसंपर्क आयुक्त नियुक्‍त किया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह कुमार पुरुषोत्तम को उपसचिव बनाया गया। जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर स्वप्निल वानखेड़े को हटाकर उनके स्थान पर उज्जैन की अपर कलेक्टर प्रीति यादव को जिम्मेदारी दी गई है।


3 जिलों के कलेक्टर बदले, 10 IAS के ट्रांसफर

1. विवेक पोरवाल - सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव मप्र शासन को प्रमुख राजस्व आयुक्त मप्र. भोपाल और पदेन सचिव मप्र. शासन राजस्व विभाग तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया।

2. संदीप जायसवाल - प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन सचिव मप्र शासन से सचिव मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग तथा सचिव मप्र शासन, जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त जनसंपर्क मप्र. भोपाल एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया।

3. नीरज कुमार - कलेक्टर नर्मदापुरम से कलेक्टर उज्जैन बनाए गए।

4. कुमार पुरूषोत्तम - कलेक्टर उज्जैन से उप सचिव मप्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग बनाए गए।

5. नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी - प्रबंध संचालक, राज्य बीम एव फार्म विकास निगम भोपाल से कलेक्टर बैतूल बनाए गए।

6. अमनबीर सिंह बैस - कलेक्टर बैतूल से कलेक्टर गुना बनाए गए।

7. सोनिया मीना - संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना मप्र. शासन तथा प्रबंध संचालक से कलेक्टर नर्मदापुरम बनाई गईं।

8. रोशन कुमार -
आयुक्त नगर पालिक निगम उज्जैन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल बनाए गए।

9. स्वप्निल वानखेड़े - आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर से वि.क.अ. सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त विभाग बनाए गए।

10. प्रीति यादव -
अपर कलेक्टर उज्जैन से आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर बनाई गईं।