RAVE PARTY : रेव पार्टी पर पुलिस की रेड,150 से ज्यादा लड़के - लड़कियां हिरासत में, ड्रग्स शराब समेत बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री जप्त - khabarupdateindia

खबरे

RAVE PARTY : रेव पार्टी पर पुलिस की रेड,150 से ज्यादा लड़के - लड़कियां हिरासत में, ड्रग्स शराब समेत बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री जप्त




 Rafique Khan


बीतते वर्ष 2023 की विदाई और नए साल 2024 के इस्तकबालिया जश्न के लिए आयोजित महाराष्ट्र के ठाणे में हो रही एक रेव पार्टी पर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर रात छापा मारा। यहां डेढ़ सौ से अधिक लड़के और लड़कियों को ड्रग्स, शराब तथा अन्य नशीली सामग्रियों के साथ हिरासत में लिया गया। छापामार कार्रवाई के बाद मौके पर मिले लड़के लड़कियों का मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। यह रेव पार्टी घोड़बंदर रोड पर बड़वाली के बीच एक बड़े निजी प्लाट पर आयोजित हो रही थी।


मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पुलिस को देर रात रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक-युवतियां नशे की हालत में डांस करते हुए मिले थे। इनका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। पार्टी एक निजी प्लॉट में चल रही थी।150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से डीजे सहित 49 वाहन भी बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों के पास से 170 ग्राम चरस, एमडीएमए, एलएसडी (0.41 ग्राम), एक्सटेसी पिल्स (2.10 ग्राम), गांजा (200 ग्राम) और ढेर सारी शराब बरामद हुई है। मौके से गांजा पीने की सामग्री, डीजे, 29 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले तेजस अनिल कुबल (23), सुजल महादेव महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेव पार्टियों में कई तरह के नशे का यूज किया जाता है। सांप से डसवाने से लेकर, फ्लेवर्ड कंडोम के पानी से नशा किया जाता है। सांप से एक बार डसवाने के लिए 2,500 से 5,000 रुपए तक लगते हैं। डसने के 10 से 40 सेकेंड तक तेज चुभन होती है। उसके बाद परम सुख का एहसास होता है।