अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर, गिन रहा अंतिम सांसें, कराची के अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 18 December 2023

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर, गिन रहा अंतिम सांसें, कराची के अस्पताल में भर्ती






Rafique Khan



भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में अव्वल नंबर पर गिने जाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को संभवत: पाकिस्तान में जहर दे दिया गया है। भारत का यह दुश्मन कराची की एक अस्पताल में भारती है तथा अंतिम सांसे गिन रहा है। हालांकि यह खबर मीडिया हाउसेस तक तो पहुंची है लेकिन इसकी कहीं से भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दाऊद इब्राहिम 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है।


जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर काफी हद तक अफवाह हो सकती है। दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से गुजरना पड़ता है। अस्पताल में जिस फ्लोर पर दाऊद को रखा गया है, वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। मुंबई पुलिस दाउद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश कर रही है। दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, NIA ने पिछले साल इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। दाऊद को संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) भी ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर चुका है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।

वहां परिंदा भी पर नही मार सकता इसलिए...

बताया जाता है कि दाऊद को जहर देने के कारण के पीछे तरह-तरह की अटकलें हैं. पहला ये की सत्ता संघर्ष से लेकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर बाहरी दबाव है। सबसे बड़ी बात कि यह कथित जहर कांड पाकिस्तान में कई घटनाओं के बीच आया है। इससे पहले जहां विभिन्न शहरों में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अदनान अहमद उर्फ ​​अबू हंजला समेत कई वांछित आतंकवादी मारे गए हैं। मतलब भारत के वो दुश्मन जो इस वक्त UNKNOWN GUN MAN के निशाने पर रहे हैं। अब सवाल है कि क्या इस घटना को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जाए??.क्योंकि बताया जाता है कि दाऊद इब्राहिम आईएसआई के बेहद कड़े सुरक्षा घेरे में रहता है। कहा जाता है कि वहां परिंदा भी पर नही मार सकता इसलिए उसे जहर देकर मारने की कोशिश का जा सकती है।

27 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पैदा हुआ

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जन्म 27 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। दाऊद इब्राहिम की पत्नी जुबीना जरीन को महजबीं शेख के नाम से जाना जाता है। दाऊद का बचपन मुंबई में बीता। दाऊद के पिता के भाई सलीम कश्मीरी आज भी इसी इलाके में रहते हैं। दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे।उसके खिलाफ कई राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला और हथियारों की तस्करी का मामला शामिल है। उसने 1970 में सिंडिकेट डी-कंपनी बनाई थी।