असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर हमला, हुई धक्का-मुक्की, सुरक्षा कर्मी बस के अंदर लेकर भागे - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 21 January 2024

असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर हमला, हुई धक्का-मुक्की, सुरक्षा कर्मी बस के अंदर लेकर भागे





Rafique Khan

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर रविवार को असम में एक बार फिर हमला हो गया। कुछ लोग नारे लगाते हुए राहुल गांधी की बस के सामने से होते हुए नजदीक आ पहुंचे। धक्का-मुक्की हुई और अफरा-तफरी के बीच सुरक्षा कर्मियों ने राहुल गांधी को अपने घेरे में समेट कर बस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया। घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। घटना को लेकर राहुल गांधी तथा जयराम रमेश ने असम सरकार व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। नेता द्वय का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा अपने गुंडो को कितना भी छूट दे दे लेकिन वह किसी से डरने वाले नहीं है।

राहुल ले घटना को लेकर कहा- आज BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से। कांग्रेस पार्टी ने न्याय यात्रा के काफिले पर 48 घंटे में दूसरी बार हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था। तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी पर पानी फेंका और स्टीकर फाड़ा। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- भाजपा के लोगों ने हमारी सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलाएं भी थीं। इससे पहले 19 जनवरी की रात को भी कांग्रेस ने न्याय यात्रा के काफिले पर भाजपा के हमले का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कुछ गाड़ियों के शीशे टूटे हुए दिख रहे थे। साथ ही कुछ लोग पार्टी के होर्डिंग-बैनर उखाड़ते दिख रहे थे।