khabarupdateindia

रेलवे के कर्मचारी नेता JE की गोली मारकर हत्या, खोड़ना क्षेत्र में कार के भीतर मिली लाश, कारतूस के 4 खाली खोखे भी पाए गए



Rafique Khan

रेलवे के रतलाम मंडल में पदस्थ जूनियर इंजीनियर तथा यूनियन के कर्मचारी नेता 32 वर्षीय दीक्षांत पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को मंदसौर जिला अंतर्गत खोड़ना के जंगली इलाके में अंजाम दिया गया है। खोड़ना के जंगल में ही कार के भीतर रेल कर्मचारी नेता का शव बरामद किया गया है। कार के भीतर कारतूस के 4 खाली खोखे भी पाए गए हैं। इससे यह भी लगता है कि संभवत: हमलावर कर्मचारी नेता के साथ ही यहां तक पहुंचे और उन्होंने अंदर ही फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह किसी ने खोड़ाना के जंगल में लाल रंग की कार व उसके अंदर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। रेल मंडल रतलाम में पदस्थ रेलवे के जूनियर इंजीनियर 32 वर्षीय दीक्षांत पंड्या निवासी रेलवे कालोनी रतलाम का शव रतलाम जिले की सीमा से लगे मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना के जंगल में कार के अंदर मिला। उन्हें गोलियां मारी गईं। उनके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं। वहीं कार के अंदर गोलियों के चार खाली खोखे भी मिले हैं। उनकी हत्या की खबर से रतलाम में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पता नहीं चला है।

सीएनडब्ल्यू शाखा के उपाध्यक्ष थे

जानकारी के अनुसार दीक्षांत पंड्या जूनियर इंजीनयर होकर रतलाम रेल मंडल के कैरेज एंड वैगन (सीएनडब्‍ल्यू) विभाग में पदस्थ थे। वे कर्मचारी नेता होकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वे यूनियन की सीएनडब्ल्यू शाखा के उपाध्यक्ष थे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।उनके स्वजन व कई परिचित मंदसौर के लिए रवाना हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दीक्षांत पंड्या का शव कार के अंदर डैश बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर चेक किया तो उनके पेट पर बाईं ओर, कमर व हाथ में गोली लगी पाई गई।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia