इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने पायलट को मारा मुक्का, उड़ान में 13 घंटे की देरी से खोया आपा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 15 January 2024

इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने पायलट को मारा मुक्का, उड़ान में 13 घंटे की देरी से खोया आपा

 


Rafique Khan

इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय अफरा - तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब एक यात्री ने अपना आपा खो दिया और पायलट को मुक्का जड़ दिया। दरअसल उड़ान 13 घंटे की देरी से भी शुरू नहीं हो पाई थी। घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सुबह 7:45 बजे हुई। उसके बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर पैसेंजर उड़ान में 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता। सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा- किसी भी यात्री का इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

पायलट की अदला-बदली के चलते डिले हुई

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली में घने कोहरे की वजह से उड़ान में लगातार देरी होती रही। सुबह से दोपहर तक फ्लाइट में देरी का शेड्यूल अनाउंस होता रहा। फ्लाइट में कुछ देरी पायलट की अदला-बदली के चलते भी हुई। दरअसल उड़ानों में फ्लाइट्स ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) का नियम लागू होता है, यानी एक तय वक्त के बाद पायलटों को फ्लाइट उड़ाने की इजाजत नहीं होती। इंडिगो का विमान आखिरकार शाम 5.33 बजे गोवा के लिए उड़ान भर सका। वह डाबोलिम में शाम 7:58 बजे उतरा। पायलट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने को कहा।