मध्य प्रदेश में IAS के तबादले, संजय दुबे को बनाया गृह विभाग का प्रमुख सचिव - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 22 January 2024

मध्य प्रदेश में IAS के तबादले, संजय दुबे को बनाया गृह विभाग का प्रमुख सचिव





Rafique Khan

मध्य प्रदेश शासन द्वारा 22 जनवरी 2024 को देर रात एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सबसे महत्वपूर्ण विभाग गृह के प्रमुख सचिव का दायित्व संजय दुबे को सोपा गया है। संजय दुबे अभी तक ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव थे। इसके अलावा वित्त विभाग का प्रमुख सचिव अमित राठौर तथा जनसंपर्क संचालक के रूप में रोशन कुमार सिंह की पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश की प्रतिया समाचार में संलग्न की जा रही हैं।