पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी को चंबल नदी में फेंका, मंदसौर में पत्नी से विवाद को लेकर दिया वारदात को अंजाम - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 23 January 2024

पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी को चंबल नदी में फेंका, मंदसौर में पत्नी से विवाद को लेकर दिया वारदात को अंजाम




Rafique Khan

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी के बाद मंगलवार की देर शाम तक गोताखोर बच्ची की तलाश में जुटे रहे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी ऑपरेशन रोक दिया गया और अब बुधवार को पुनः मासूम बेटी को तलाशने के लिए कवायद शुरू की जाएगी।

घटना के सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि जिले के गांधी सागर में पिता ने अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक दिया। सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद वह छोटी बेटी को साथ लेकर गया था। मामला भानपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां कोटड़ी टैंक के रहने वाले रघुनंदन मीणा का अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। पत्नी उसे छोड़कर जाने की धमकी देती थी। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसे बाद आरोपी रघुनंदन सबसे छोटी बेटी चेतना को अपने साथ लेकर चला गया था। आरोपी बच्ची को लेकर गांधी सागर डैम के पुल पर पहुंचा था। यहां से उसे नदी में फेंक दिया। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटा तो पत्नी को बेटी नहीं दिखाई दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार की शाम तक गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी रघुनंदन मीणा ने पूछताछ में अपनी चार साल की बेटी को चंबल नदी में फेंकने की बात कबूल की है।