अधारताल में डॉक्टर के घर घुसी जम्मू की लुटेरी गैंग, पड़ोसियों ने जमकर पीटा, बुजुर्ग महिला की बचाई जान, फिर पुलिस को सौंप दिया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 29 February 2024

अधारताल में डॉक्टर के घर घुसी जम्मू की लुटेरी गैंग, पड़ोसियों ने जमकर पीटा, बुजुर्ग महिला की बचाई जान, फिर पुलिस को सौंप दिया


Rafique Khan
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर स्थित अधारताल थाना अंतर्गत इलाके में बुजुर्ग डॉक्टर के घर दिनदहाड़े जम्मू की लुटेरी गैंग आ धमकी। डॉक्टर की बुजुर्ग पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और उन्होंने लुटेरों को दबोच कर जमकर पिटाई की। बुजुर्ग महिला की जान बचाने के बाद आरोपी लुटेरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पकड़े गई लुटेरी गैंग में एक महिला आरोपी भी शामिल है, जो इस पूरी वारदात की मास्टरमाइंड बताई जा रही है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि जब वह शोर मचा रही थी तो उसका मुंह का गला दबाकर लुटेरे चुप रखने की कोशिश कर रहे थे। वह पूरी तरह से डर गई थी और ऐसा लग रहा था कि आज उसके जीवन का संभवत: अंतिम दिन होगा। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ शुरू कर दी है।

इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि आनंद नगर में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति जीएन निगम उम्र 74 साल अपनी पत्नी रेनू निगम 71 साल के साथ रहते हैं। रोजाना की तरह बुधवार सुबह 9 बजे डॉक्टर जीएन निगम अपने क्लीनिक चले गए। पत्नी रेनू निगम ने पुलिस को बताया कि पति के जाते ही चार बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस आए और उन्हें बंधक बना लिया। बुजुर्ग रेनू ने बताया कि उसने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने उनका गला दबा दिया। वो शोर मचाने की जितनी कोशिश करती बदमाश उतनी ही जोर से उसका गला दबा रहे थे उसे लगा कि शायद आज उसकी जिंदगी का आखिरी दिन है। बुजुर्ग रेनू की आवाज सुनकर आस-पड़ोस में रहने वाले युवक जमा हो गए। पड़ोसी युवक ने बताया कि हमें पता था कि डॉक्टर साहब क्लीनिक चले जाते हैं और उनकी पत्नी घर पर अकेली रहती हैं। जब घर से चीखने की आवाज आई तो मैं समझ गया की कुछ गड़बड़ तुरंत पड़ोस में ही रहने वाले शहादत, निजाम और फिरोज को बुलाया और दरवाजा खटखटाया। पड़ोसियों के जमा होने पर बदमाश घर के छत के रास्ते भागने लगे, जिन्हें लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और पहले तो जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चार बदमाशों में एक महिला भी शामिल है। महिला का नाम रजनी प्रजापित है जो कि करीब 15 साल पहले डॉक्टर दंपति के घर पर मेड का काम करती थी। काम छोड़ने के बाद वो जम्मू चली गई थी और कुछ दिन पहले ही जम्मू से वापस आई थी। दो युवक जम्मू के रहने वाले हैं और एक यूपी का। रजनी के साथ जो तीन अन्य बदमाश पकड़ाए हैं उनमें से एक नाम राजू है और दूसरे का अर्जुन जबकि तीसरा नाबालिग है।