अनूपपुर के TI डिंडोरी में फांसी पर लटके मिले, मैनपुरी के जंगल से शव हुआ बरामद, पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 28 February 2024

अनूपपुर के TI डिंडोरी में फांसी पर लटके मिले, मैनपुरी के जंगल से शव हुआ बरामद, पुलिस कर रही जांच



Rafique Khan
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मैनपुरी गांव के जंगल से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। यह शव अनूपपुर के TI संतोष कुमार उद्ददे का है। अनूपपुर TI संतोष कुमार डिंडोरी कैसे पहुंचे? ऐसी क्या वजह हुई कि उन्होंने आत्महत्या कर ली? या फिर वे किसी साजिश का शिकार हो गए? आदि बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी आदि जिलों में पदस्थ रह चुके थे। एक दिन पूर्व ही उनका तबादला डिंडोरी से सिवनी जिले में होना बताया जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र में संतोष कुमार का शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर समनापुर थाना के एसडीओपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उद्दे शराब पीने के आदी थे। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार उद्दे उमरिया जिले में काफी समय तक पदस्थ रहे हैं, उन्होंने चंदिया और मानपुर के थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। संतोष उद्दे 2012 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस घटना की सच्चाई पता करने के लिए हर एंगल पर जांच की जा रही है। इस जांच की प्रगति पुलिस मुख्यालय भोपाल को भी लगातार भेजी जा रही है।