कभी पार्टी में असीमित दबदबा रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा "भारत रत्न", PM मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए किया ऐलान - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 3 February 2024

कभी पार्टी में असीमित दबदबा रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा "भारत रत्न", PM मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए किया ऐलान

"आडवाणी और मोदी की यह फोटो 8 नवंबर, 2022 की है, जब उनका 95वां जन्मदिन था। पीएम ने इसी फोटो के साथ भारत रत्न देने की जानकारी दी"


Rafique Khan


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी है। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।

"हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, आडवाणी जी का भारत के विकास में अविस्मरणीय योगदान है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।"