हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, मौके पर ही हुई 7 लोगों की मौत, सवा सौ ज्यादा घायल, उचट कर सड़क पर बिखर गए शव - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 6 February 2024

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, मौके पर ही हुई 7 लोगों की मौत, सवा सौ ज्यादा घायल, उचट कर सड़क पर बिखर गए शव




Rafique Khan

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को धमाका हो गया। घटना इतनी विकराल हुई की 60 से ज्यादा घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। धमाके से सड़कों पर उचत कर बिखर गए। 125 से ज्यादा लोग घायल होने की खबर है। घटनास्थल के आसपास भारी अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो चुका है। अब तक 40 से ज्यादा घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। मौके पर पुलिस तथा प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंच गए हैं और घटनास्थल के आसपास डेढ़ सौ से ज्यादा घरों को खाली करवा लिया गया है। कहा जाता है कि धमाकों का सिलसिला अभी भी लगातार जारी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पटाखों की यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। अभी भी रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं। जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन 125 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। आज किन कर्म से लगी है यह जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद समूचे हरदा में हड़कंप का माहौल बना हुआ है और अभी इस सिलसिले में कोई भी सच्चाई का पता लगाना मुश्किल है।