जबलपुर "महापौर" का ऐसा विरोध, नर्मदा तट ग्वारीघाट पहुंचकर कांग्रेसियों ने किया "तर्पण", फोटो पर बरसाए जूते - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर "महापौर" का ऐसा विरोध, नर्मदा तट ग्वारीघाट पहुंचकर कांग्रेसियों ने किया "तर्पण", फोटो पर बरसाए जूते


Rafique Khan 



मध्य प्रदेश में सियासत एक बहुत ही अजीब मोड़ पर जा पहुंची है। कांग्रेस में मची भगदड़ के बाद भाजपा खेमा जहां पूरी तरह प्रफुल्लित है, वही कांग्रेसियों में न सिर्फ हताशा है बल्कि उग्र विरोध भी सामने आ रहे हैं। जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का गुरुवार को जमकर विरोध किया गया। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओ ने नर्मदा तट ग्वारीघाट पहुंचकर महापौर का तर्पण किया। साथ ही नारेबाजी व प्रदर्शन के बाद जगत बहादुर की फोटो पर जूते भी बरसाए गए। इतना ही नहीं महापौर निवास पहुंचकर कांग्रेसियों ने उनकी नेम प्लेट पर कालिख भी पोता।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कांग्रेस की बदौलत अन्नू पार्षद बना, महापौर बनाया आज उसी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जबकि ऐसे समय में पार्टी का साथ देना था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले समय में जगत बहादुर के खिलाफ सभी कांग्रेस के पार्षद मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। इतना ही नहीं सेवादल के कार्यकर्ता ने दोपहर मां नर्मदा के गौैरीघाट तट पहुंचकर जगत बहादुर अन्नू का तर्पण कर दिया। सेवादल कार्यकर्ता का कहना था कि कल तक जिस महापौर को हम अपना मानते थे, आज उसने अपनी मां जैसी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। इससे दुख की बात और क्या हो सकती है? हम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए आज से जगत बहादुर मर गया है। इसलिए हम लोगों ने उसका तर्पण कर दिया।नर्मदा नदी में जगत बहादुर का जीते जी तर्पण करने के बाद उनके खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए.