khabarupdateindia

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की पुलिस से झड़प, अध्यक्ष समेत कई घायल, कोलकाता किया गया रेफर



Rafique Khan
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रियता और लगातार आक्रामक रुक के बीच बुधवार को पुलिस व भाजपा नेताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कई लोग घायल हो गए। अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता हिंसा प्रभावित संदेशखाली में रेप विक्टिम्स से मिलने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और दोनों के बीच टकराव हो गया।

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सुकांत की अगुआई में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित संदेशखाली में रेप विक्टिम्स से मिलने जा रहा था। सुकांत ने बुधवार सुबह ही कहा था कि उन्हें पुलिसवालों ने हाउस अरेस्ट किया था।उन्होंने कहा- मैं टाकी के एक लॉज में ठहरा हुआ था, ताकि आसानी से संदेशखाली पहुंच सकूं, लेकिन सुबह ही पुलिसवालों ने लॉज का एंट्रेंस बंद कर दिया और मुझे बाहर नहीं आने दिया। नॉर्थ 24 परगना के संदेशखाली की महिलाओं ने तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों के खिलाफ रेप के आरोप लगाए हैं। यहां कई दिनों से ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं।राशन घोटाले में ED ने एक महीने पहले शाहजहां के ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान ED की टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। तब से ही तृणमूल नेता शाहजहां फरार है। मजूमदार ने आरोप लगाया- संदेशखाली में तृणमूल कार्यकर्ता महीनों से महिलाओं का रेप कर रहे हैं। शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार उनका रेप कर रहे हैं। अगर इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संदेशखाली की महिलाओं में भरोसा कैसे पैदा होगा? केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी तृणमूल के मजबूत नेता शेख शाहजहां को बचा रही हैं।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia