देर रात MP के 12 IPS अधिकारियों के तबादले, आदिवासी की पिटाई मामले में एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटाया, जबलपुर के नई आईजी होंगे अनिल कुशवाहा - khabarupdateindia

खबरे

देर रात MP के 12 IPS अधिकारियों के तबादले, आदिवासी की पिटाई मामले में एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटाया, जबलपुर के नई आईजी होंगे अनिल कुशवाहा




Rafique Khan

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इसमें मुख्य तौर पर आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें हटा दिया है। इसी तरह उमेश जोगा के परिवहन विभाग में जाने के बाद से खाली हुए आईजी के पद पर जबलपुर में अनिल सिंह कुशवाहा की पदस्थापना की गई है। अनिल सिंह कुशवाहा पहले जबलपुर में सीएसपी कोतवाली के रूप में पदस्थ रह चुके हैं। इसके बाद वे विभिन्न जिलों में एसपी रहे और अब एक बार फिर जबलपुर में आईजी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि बैतूल में आदिवासी युवक की नग्न कर पिटाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए बैतूल के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को हटा दिया गया। उन्हें आठवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा का सेनानी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा का स्थानांतरण उज्जैन पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली बनाया है। नीमच के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी का तबादला 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जावरा रतलाम सेनानी पद पर किया है। तोलानी को नीमच में पदस्थ होते हुए लगभग तीन वर्ष हो रहे थे। निर्वाचन आयोग ने 30 जून 2024 की स्थिति में उन अधिकारियों को हटाने के लिए कहा था जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए तीन वर्ष हो रहे थे।

किसे कहां से कहां किया गया पदस्थ

चंद्रशेखर सोलंकी- पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज- पुलिस महानिरीक्षक विशेष सत्र बल इंदौर रेंज

अनिल सिंह कुशवाह- पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज-पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन

अरविंद कुमार सक्सेना- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था सुरक्षा

आरएस परिहार- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआइ

विनीत खन्ना- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक चयन एवं एवं भर्ती

हिमानी खन्ना- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा

मिथिलेश शुक्ला- पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज- पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर रेंज

अनुराग शर्मा- पुलिस महानिरीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल- पुलिस महानिरीक्षक सीआइडी पुलिस मुख्यालय