पुलिस ने फेंक दिया युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के मुंह पर अश्रु गैस का गोला, जब रुकने लगी सांस तो घबराया प्रशासन - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 13 February 2024

पुलिस ने फेंक दिया युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के मुंह पर अश्रु गैस का गोला, जब रुकने लगी सांस तो घबराया प्रशासन




Rafique Khan
प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर हरदा पटाखा फैक्ट्री बलास्ट, महिलाओं की सुरक्षा तथा विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। मंगलवार को युवक कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान अचानक से उग्र हुए कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और अश्रु गैस के गोले भी दागे। तभी पुलिस द्वारा चलाए गए अश्रु गैस का एक गोला सीधे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशांत पाराशर के मुंह पर जा लगा। हालत यह बने कि उनकी सांस रुकने लगी और वह एक तरह से अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं तथा पुलिस व प्रशासन के लोगों ने संभालने की कोशिश की। इस प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ लोग पुलिस की लाठियां से भी घायल होना बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा के लिए रवाना हुए लेकिन उन्हें शिवाजी नगर चौराहा पर रोक दिया। यहां उग्र हुए कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गिरफ्तार भी किया। शिवाजी नगर चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया था तभी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने बैरिकेड लांघने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। आंसू गैस का एक गोला युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पाराशर के मुंह पर जा लगा। इससे उनके मुंह और छाती में चोट आई। बाद में उन्होंने बताया कि गोला मुंह पर लगने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, विक्रांत भूरिया समेत कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।