पुलिस थाने में देर रात फायरिंग, BJP विधायक ने चलाई गोली, दो लोग हुए घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 3 February 2024

पुलिस थाने में देर रात फायरिंग, BJP विधायक ने चलाई गोली, दो लोग हुए घायल



Rafique Khan
पुलिस थाने में देर रात फायरिंग होने का मामला सामने आया है। घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड तथा शिवसेना नेता महेश गायकवाड किसी बात को लेकर पुलिस थाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हुई और पल भर में ही थाना गोलियों की आवाज़ से गूंज गया। भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना नेता पर बंदूक तान दी। घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीजेपी विधायक और शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता के बीच झड़प के बाद उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग की यह घटना सामने आई है। बताया जाता है कि शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ किसी मामले की शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। दोनो के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया। इसी बीच अचानक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। बताया जाता है कि भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस स्टेशन में जमा हो गए। इसी बीच दोनों गुटों में बहस तेज हो गई। बाद-विवाद के बीच पुलिस स्टेशन के भीतर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं। उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि यह फायरिंग पुलिस थाने के भीतर हुई है। महाराष्ट्र में भी जंगलराज चलने लगा है। कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाला विधायक गोली मार रहा है।