9 साल की बच्ची से रेप, सगे भाई, मामा और सौतेले दादा गिरफ्तार, सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

9 साल की बच्ची से रेप, सगे भाई, मामा और सौतेले दादा गिरफ्तार, सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना अंतर्गत हुई इस घटना में दुष्कर्म के आरोप में भाई, मामा तथा सौतेले दादा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इस घटना का पता चलने पर बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी CWC ने एफआईआर दर्ज करवाने में विशेष किरदार निभाया है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बच्ची ने बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष कथन दर्ज करवाए थे। उसकी मां दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति के साथ रह रही थी। दो महीने पूर्व बच्ची की नानी थाने लेकर आई तो सीडब्ल्यूसी के पास भेजा। बच्ची की मां ने पहले पति से तलाक लेकर दूसरी शादी की। दूसरे पति के पास रहने के दौरान उसके ससुर (दूसरे पति के पिता) ने बच्ची का शोषण किया। उसके सगे भाई ने भी दुष्कर्म किया। महिला ने दूसरे पति को छोड़कर तीसरी शादी कर ली। महिला के रिश्ते के भाई ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने नानी को पूरी घटना बताई तो वह थाने ले गई। नानी की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची से बात की लेकिन स्पष्ट नहीं कर पाई। पुलिस को शक हुआ तो शेल्टर होम भेज दिया। सीडब्ल्यूसी ने उसकी काउंसलिंग की और पूरी घटना के बारे में पूछा। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को रिपोर्ट भेजी।