डेढ़ सौ से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे BJP की पहली सूची में, पार्टी के स्टार नेताओं के नाम पर लग चुकी है मुहर, MP के 75% सीटों पर किया गया मंथन - khabarupdateindia

खबरे

डेढ़ सौ से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे BJP की पहली सूची में, पार्टी के स्टार नेताओं के नाम पर लग चुकी है मुहर, MP के 75% सीटों पर किया गया मंथन



Rafique Khan
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक गुरुवार तथा शुक्रवार की दरमियानी रात 3:00 बजे तक चली बैठक में तय हुआ कि जारी की जाने वाली पहली सूची में डेढ़ सौ से अधिक नाम शामिल रहेंगे। पार्टी के स्टार नेताओं के चुनाव लड़ने और उनके संसदीय क्षेत्र को लेकर कहीं कोई विरोधाभास की स्थिति निर्मित नहीं हुई और उन नामों को पूरी तरह से अंतिम कर दिया गया। ऐसे नामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा संबित पात्रा जैसे नाम प्रमुख है। मध्य प्रदेश की 75 प्रतिशत सीटों की लिए मंथन किया गया और रायशुमारी के बाद इन पर भी करीब करीब मोहर लगने की स्थिति बन चुकी है। लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति को मध्य प्रदेश में खास स्थान देने पर भी जोर दिया गया है।

दिल्ली में गुरुवार (29 फरवरी) को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे से 3:15 तक, करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मौजूद रहे। PM मोदी को वाराणसी, अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा और संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट दिया जा सकता है। इनके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा और आसनसोल से TMC के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। ​​​​​​भाजपा ​सूत्रों की मानें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और सागर में मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। यहां नए चेहरे होंगे। भाजपा ने इस साल विधानसभा चुनाव में 3 केंद्रीय मंत्री, 5 सांसद और राष्ट्रीय महासचिव को उतारा था। इसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी दिग्गजों को उतारा जा सकता है। UP से BJP 74 सीटों पर चुनाव लडेगी।आधी रात तक चलती रही बैठक। 2024 में मिशन 400 को पाने के लिए BJP हर मोर्चे पर विजय पताका फहराने में जुटी हुई है। BJP 10 मार्च से पहले 300 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।आज या कल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।