फॉरेस्ट ऑफिस में शराब के जाम छलकाने वाले शिवराज सिंह और उनकी पत्नी मिले फांसी पर झूलते हुए, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 2 March 2024

फॉरेस्ट ऑफिस में शराब के जाम छलकाने वाले शिवराज सिंह और उनकी पत्नी मिले फांसी पर झूलते हुए, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच


Rafique Khan
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में फॉरेस्ट के दफ्तर में शराब के जाम 
लकाने के बाद सुर्खियों में आए कर्मचारी शिवराज सिंह को विभाग ने बर्खास्त तो कर दिया था लेकिन शुक्रवार को शिवराज और उनकी पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया गया। इस घटना की सूचना जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को मिली उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। यह घटना सिंगरौली में बने फॉरेस्ट विभाग की सरकारी आवास पर ही घटित हुई है। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें शिवराज सिंह के जाम छिलकाने वाला वीडियो बनाने वाली महिला कर्मचारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सिंगरौली वन विभाग के कार्यालय में शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्त लिपिक ने शुक्रवार दोपहर सरकारी आवास में पत्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बर्खास्त लिपिक शिवराज सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे पत्नी निर्मला सिंह के साथ अपने गांव पिपरोहर सीधी से सिंगरौली आए थे। दोपहर ढाई बजे लिपिक के बड़े बेटे अजय ने पिता को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने दोस्तों को फोन कर पता करने को कहा। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। खिडक़ी से देखा तो दोनों फंदे पर झूलते मिले। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण। मौके पर एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला। शाम को पहुंचे लिपिक के परिजनों ने विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाए। 
11 फरवरी को वन विभाग कार्यालय में बैठकर लिपिक शिवराज सिंह शराब पी रहा था। इस दौरान कार्यालय की महिला कर्मचारी उसका वीडियो बना रही थी। लिपिक ने देखा तो महिला कर्मचारी को धमकी देते हुए कहा था कि फोटो खींच रही हो खींच लो, लेकिन मैं तुम्हारी ऐसी तस्वीर बनाउंगा कि हालत भूल जाओगी। हम तो नहीं रहेंगे लेकिन तुमको बर्बाद करके जाएंगे। डीएफओ ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई और निलंबन के बाद लिपिक को बर्खास्त कर दिया था।