चीर हरण : "चार" महिलाओं ने मिलकर "पांचवी" को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और गांव में घुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो भी हुए वायरल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 28 March 2024

चीर हरण : "चार" महिलाओं ने मिलकर "पांचवी" को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और गांव में घुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो भी हुए वायरल







रफीक खान
भला कौन इस बात को मान पाएगा कि कोई महिला अपने साथ किसी दूसरी महिला को अगर बिना बताए सामान्य तौर पर कहीं घुमाने ले गई हो तो उसकी नाराज बहू इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकती है?? हां! मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से ऐसी खबर सामने आई है। चार महिलाओं ने पांचवीं महिला का चीर हरण कर पहले उसे निर्वस्त्र किया और उसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की। पूरे गांव में घंटों घुमाया जाता रहा और इस दौरान भी महिलाएं लाठियां से उसे पीटते रहीं। पूरा का पूरा गांव तमाशबीन बना रहा और न सिर्फ खुलकर वीडियो बनाए बल्कि जमकर वायरल भी किए। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी चार महिलाओं के अलावा उनका साथ देने वालों में कौन-कौन शामिल थे? पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि इंदौर के गौतमपुरा गांव में 4 महिलाओं ने एक महिला के साथ वो किया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। चार महिलाओं ने पहले तो महिला के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसके पूरे कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं कपड़े फाड़ने के बाद पीड़ित महिला को आरोपी महिला ने घंटों उसी हालत में घुमाया भी जिसका लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। ऐसा करने की वजह सिर्फ इतनी है कि पीड़ित महिला आरोपी महिला की सास को अपने साथ मंदसौर ले गई थी। जब वो वापस लौटी तो आरोपी महिला ने उससे विवाद किया और फिर अपनी सहेलियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक आरोपी महिला की सास को फरियादी महिला अपने साथ मंदसौर ले गई थी। जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच कहा सुनी हुई। इसके बाद आरोपी महिला साथियों के साथ मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। गौतमपुरा पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ 354(A) और 452 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।