khabarupdateindia

Sidhi Accident: तेज रफ्तार कार ने 3 को उतारा मौत के घाट, 7 की हालत बनी गंभीर, सीधी में हुई सड़क दुर्घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। रविवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी पहुंची हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

घटना के संबंध में कहा जाता है कि रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे सीधी तरफ से बोलोरो कार मझौली तरफ जा रही थी। जैसे ही बोलेरो तिलवारी के गजरी तिराहा पहुंची अनियंत्रित हो गई, कई लोग टक्कर से बचे। हाई स्कूल छुही के पास रामकृपाल कुशवाहा एवं मनोज गुप्ता बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गिर गए और उन्हें कुचलते हुए वाहन आगे निकल गया। इतना ही नहीं 200 मीटर दूर कमला प्रसाद पनिका के घर के पास मुन्नी सिंह 45 वर्ष एवं उसकी पुत्री आरती सिंह 25 वर्ष पैदल जा रही थी, जिन्हें कुचल दिया। फिर वहां से 300 मीटर आगे जाने पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें रामनरेश पिता झुरई बैगा का 15 वर्षी बैठा था; वह भी घायल हो गया। वाहन के कुचलने से मुन्नी सिंह पति शंकर सिंह 45 वर्ष, आरती सिंह पिता शंकर सिंह 25 वर्ष, रामकृपाल पिता शिव प्रसाद कुशवाहा 50 वर्ष तीनों निवासी ग्राम छुही थाना मझौली जिला सीधी की मौत मौके पर ही हो गई।जबकि मनोज गुप्ता उर्फ पप्पू पिता रोशन लाल गुप्ता 40 वर्ष तिलवारी एवं रामनरेश पिता झुरई बैगा 15 वर्ष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। 
Previous Post Next Post
khabarupdateindia