BJP LEADER भाजपा नेता को मारी गोली, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

BJP LEADER भाजपा नेता को मारी गोली, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती



रफीक खान
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक भाजपा नेता को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया। गोली लगने से भाजपा नेता को गंभीर चोट पहुंची है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के गहन चिकित्सा यूनिट में उनका उपचार जारी है। भाजपा नेता और गोली मारने वाले आरोपी युवक के बीच खेत को लेकर कुछ पुराना विवाद पुलिस को पता लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि घटना गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना इलाके के छीपोन गांव की है जहां रहने वाले भाजपा नेता मुनेश धाकड़ को गांव के ही रहने वाले युवक राजू धाकड़ ने गोली मारी है। मुनेश धाकड़ भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि भाजपा नेता मुनेश और आरोपी राजू धाकड़ के बीच खेत को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान राजू ने उन्हें गोली मार दी। भाजपा नेता मुनेश धाकड़ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी युवक वारदात के बाद फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पता चला है कि भाजपा नेता मुनेश धाकड़ के भाई ने करीब तीन महीने पहले आरोपी युवक राजू को गोली मारी थी और अब ये वारदात हुई है।