ED ने किया शिल्पा शेट्टी का फ्लैट कुर्क, पति राज कुंद्रा के शेयर और बंग्ला भी कार्रवाई में शामिल, 97 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 18 April 2024

ED ने किया शिल्पा शेट्टी का फ्लैट कुर्क, पति राज कुंद्रा के शेयर और बंग्ला भी कार्रवाई में शामिल, 97 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच


रफीक खान
प्रवर्तन निदेशालय ED ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर कार्रवाई करते हुए 97.79 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क कर दी है। इसमें अभिनेत्री शिल्पा का जुहू वाला फ्लैट प्रमुख तौर पर शामिल है। राज कुंद्रा के नाम इक्विटी शेयर और रजिस्टर्ड बंग्ला भी करवाई की जद में लिया गया है। ED ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने एक्स X हैंडल पर सार्वजनिक की है। यह मामला वर्ष 2002 के बिटकॉइन पञ्जी स्कीम घोटाले में मनी लांड्रिंग से जुड़ा हुआ है। ईडी ने वेरिएबल टेक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मामले में बनाए गए आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, शिल्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज तथा अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस वा दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरणों के आधार पर जांच को अपने हाथों में लिया था। जांच के बाद लगातार कार्रवाइयों का सिलसिला जारी है। इसके पहले ED 69 करोड रुपए की संपत्ति जप्त कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि आरोपियों ने बिटकॉइन के रूप में हर महीने 10% रिटर्न के झूठे वादे के साथ लोगों से बिटकॉइन (2017 में ही 6600 करोड़ रुपए कीमत) के रूप में बड़ी रकम इकट्‌ठा की थी। इन बिटकॉइन का इस्तेमाल बिटकॉइन माइनिंग में होना था, लेकिन प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से अर्जित बिटकॉइन को ऑनलाइन वॉलेट में छिपा दिया। डील फेल हो गई और इन्वेस्टर्स को उनका फायदा नहीं दिया गया। दावा किया गया कि कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पॉन्जी के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन प्राप्त हुए, जो उनके पास अभी भी हैं, जिनकी मौजूदा कीमत में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा है। मामले में 11 जून 2019 को पहली शिकायत और 14 फरवरी 2024 को सप्लिमेंटरी कम्पलेन दर्ज की गई। इससे पहले ED ने 69 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।