Loksabha Chunav 2024 चुनावी ड्यूटी में आया हार्टअटैक, शिक्षक की मौत, मचा हड़कंप - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 18 April 2024

Loksabha Chunav 2024 चुनावी ड्यूटी में आया हार्टअटैक, शिक्षक की मौत, मचा हड़कंप


रफीक खान
शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सीधी, जबलपुर और शहडोल सीट पर मतदान होना है। इसको लेकर गुरुवार को इलेक्शन ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सामग्री वितरित का कार्य किया गया। इस दौरान बुरी खबर यह सामने आई कि चुनावी ड्यूटी में लगे मनीराम कांवरे नामक शिक्षक की मंडला जिले में चुनावी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वे पॉलिटेकनिक कॉलेज से अपनी मतदान सामग्री एकत्रित कर अपने मतदान केन्द्र रवाना होने के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी। शिक्षक मनीराम कांवरे को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के प्रयास किन्तु असफल रहे। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के मुताबिक शिक्षक को हार्टअटैक आया था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया और मौके पर एडीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और आगे की औपचारिकता पूरी करवाकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के मुताबिक यह भी कहा जाता है कि शिक्षक मनीराम कांवरे की मृत्यु के बाद आयोग की ओर से तय 15 लाख रुपए की सहायता राशि देने के आदेश भी कर दिए गए हैं। साथ ही पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। मध्य प्रदेश में इसके अलावा और कहीं से कोई अप्रिय जानकारी सामने नहीं आई है।