Jabalpur शमीम कबाड़ी के गोदाम में भीषण धमाके, कई लोगों के मरने की आशंका, 4 लाशें मिलीं, 5 मवेशी भी मर गए, कई किलोमीटर तक दहल गए लोग - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 25 April 2024

Jabalpur शमीम कबाड़ी के गोदाम में भीषण धमाके, कई लोगों के मरने की आशंका, 4 लाशें मिलीं, 5 मवेशी भी मर गए, कई किलोमीटर तक दहल गए लोग


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित खजरी खिरिया बाईपास के समीप रजा मेटल के नाम से शमीम कबाड़ी के गोदाम में गुरुवार को बुधवार भीषण धमाके हो गए। एक के बाद एक हुए इन धमाकों से कई किलोमीटर तक लोग दहल कर रह गए। धमाके से गोदाम की छत तथा दीवारें उड़ गई और एक तरह से राख हो गई। अंदर रखा सामान भी बुरी तरह नष्ट हो गया। पूरा का पूरा गोदाम मलबे के देर में तब्दील हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां 15 से 20 मजदूर काम करते हैं और सभी दब गए हैं। मौके पर दूर पड़ा एक हाथ तथा 4 लाशों के मिलने की खबर है। निकट स्थित एक डेरी में 5 भैंसों की भी मौत हो गई है। गोदाम के पास स्थित हिस्ट्रीशीटर रज्जाक पहलवान के लिटिल चैंप स्कूल में भी भारी क्षति हुई है। पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर में करीब पोने 1:00 बजे पहला धमाका हुआ, इसके बाद लगातार धमाके होते रहे। गोदाम में बड़ी संख्या में स्क्रैप तथा रक्षा मंत्रालय के स्क्रैप रिजेक्ट बम आदि रखे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गोदाम में एलपीजी तथा ऑक्सीजन सिलेंडर भी बड़ी तादाद में थे। धमाका किन परिस्थितियों में हुआ, यह तो अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन धमाके की आवाज इतनी तेज़ थी कि खजरी से गोहलपुर तक यह आवाज सुनी गई और चारों तरफ कई किलोमीटर क्षेत्र में लोग दहल कर रह गए। लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। मरने वालों या घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है। बड़े पैमाने पर अधिकारियों का अमला घटनास्थल पर जांच कर रहा है। बहरहाल इस भीषण धमाके की चर्चा न सिर्फ पूरे जबलपुर में बल्कि प्रदेश भर में गूंज गई है, और इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। उसकी वजह यह है कि जिस शमीम का यह गोदाम है वह शुरू से ही काफी विवादित रहा है। खबर में और जैसे ही अपडेट आएगा प्रस्तुत किया जाएगा।