किसी ने पत्थरों से फोड़ डाली MLA की गाड़ी; देर रात घटना में बाल-बाल बचे BANDA विधायक जी; FIR दर्ज - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 28 April 2024

किसी ने पत्थरों से फोड़ डाली MLA की गाड़ी; देर रात घटना में बाल-बाल बचे BANDA विधायक जी; FIR दर्ज


रफीक खान 
 मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार के वाहन पर बीती रात किसी ने पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थरों से गाड़ी के आगे का कांच बुरी तरह फूट गया। विधायक जी आगे की ओर बैठे हुए थे और गनीमत है कि वह इस हमले में सकुशल रहे। उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि रात के अंधेरे में आखिर किसने यह पत्थर बाजी की है।

 जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि घटना बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास की है। इस मामले की बरायठा पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि विधायक क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। घटनाक्रम की खबर मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। जहां विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के मुताबिक वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होकर बंडा लौट रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। पत्थर जहां मैं बैठा था, उसी साइट पर आकर कांच पर लगा। पत्थर इतना तेज था कि गाड़ी का कांच टूट गया और कांच के टुकड़े ऊपर आकर गिरे। पत्थर किसने मारा, कह नहीं सकता हूं।