Loksabha election: 102 सीटों पर 63% वोटिंग, 21 राज्यों में त्रिपुरा रहा आगे, सर्वाधिक 80% मतदान, MP में 64% दर्ज, नागालैंड के 6 जिलों में एक भी वोट नहीं डला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 19 April 2024

Loksabha election: 102 सीटों पर 63% वोटिंग, 21 राज्यों में त्रिपुरा रहा आगे, सर्वाधिक 80% मतदान, MP में 64% दर्ज, नागालैंड के 6 जिलों में एक भी वोट नहीं डला

रफीक खान
21 राज्यों में शुक्रवार को 102 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान कंट्रोल यूनिट तथा अन्य मशीनी त्रुटियां व्यापक पैमाने पर सामने आई। मणिपुर तथा पश्चिम बंगाल में अनेक स्थानों पर हिंसा की खबर है, यहां फायरिंग किए जाने के भी मामले सामने आए हैं और FIR भी दर्ज की गई है। MP में कुछ स्थान पर कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं वा नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी। 102 सीटों पर शाम 5:00 बजे तक 63% वोटिंग दर्ज की गई। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80%, बिहार में सबसे कम 48% तथा मध्य प्रदेश में 63.25% मतदान दर्ज हुआ है। मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में बालाघाट 71.8 प्रतिशत, छिंदवाड़ा 73.85 प्रतिशत, जबलपुर 60.07 प्रतिशत, मंडला 68.31 प्रतिशत, शहडोल 59.99 प्रतिशत तथा सीधी में 51.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शाम 5 बजे तक सामने आए प्रतिशतों में वृद्धि की पूरी संभावना है, क्योंकि शाम 5:00 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले जिन लोगों को मतदान करने का अवसर प्रदान किया जाता है, उनकी संख्या पीठासीन अधिकारियों के माध्यम से नोडल अधिकारियों के जरिए रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचने में समय लग जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नागालैंड के 6 जिलों में लगभग 0% मतदान दर्ज किया गया है। यहां एक भी मतदाता किसी भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा। दरअसल यहां पूर्वी नागालैंड पीपल्स ऑर्गेनाइजेशन जो अधिक वित्तीय स्वायत्तता के साथ एक अलग प्रशासन की मांग कर रहा है, के द्वारा सार्वजनिक आपातकाल घोषित कर दिया गया और स्थानीय लोगों से इस चुनाव का पूर्णता बहिष्कार करने का आवाहन भी किया गया था। जिसके फलस्वरुप नागालैंड के 6 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए और यहां पर लगभग शून्य मतदान की स्थिति निर्मित हो गई।

78 BU और 59 सीयू, 88 VVPET पर तकनीकी दिक्कत 

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया को बताया कि प्रथम चरण के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कुछ बीयू 78 और सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। राजन ने बताया कि सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 15 प्रतिशत मतदान हुआ था।


प्रदेश में शाम पांच बजे तक 63.25 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 73.85 % तो सीधी में सबसे कम 51.24 % वोट पड़े।


कहां कितना मतदान


बालाघाट सीट : 71.08 %
छिंदवाड़ा सीट : 73.85 %
जबलपुर सीट : 56.74 %
मंडला सीट : 68.31 %
शहडोल सीट : 59.91 %
सीधी सीट : 51.24 %

जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में लगभग 60.07 प्रतिशत मतदान का अनुमान.

पाटन- 59.10
बरगी - 62.85
जबलपुर पूर्व - 53.75
जबलपुर उत्तर - 58.12
जबलपुर केंट - 59.10
जबलपुर पश्चिम - 59.67
पनागर - 62.77
सिहोरा - 65.00

नोट :- अंतिम आंकड़े आने पर इसमें थोड़ा सा बदलाव हो सकता है ।