गुना की रुठियाई रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम में भीषण आग, बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड लगी, ट्रेनों को किया डायवर्ट - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 20 April 2024

गुना की रुठियाई रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम में भीषण आग, बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड लगी, ट्रेनों को किया डायवर्ट



रफीक खान
गुना से कोटा व उज्जैन की ओर जाने वाले रेल मार्ग रुठियाई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई । जानकारी के अनुसार आग स्टेशन के कंट्रोल रूम में लगी जो अन्य कमरों में भी फैल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे द्वारा दोनों तरफ के रूट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। आग लगने के कारण स्टेशन पर काफी अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना के समय तीन ट्रेनों के आने का समय था। ऐसा बताया जा रहा है कि यह स्टेशन काफी व्यस्त है और दिन भर में करीब 60 के लगभग ट्रेन यहां से गुजरती हैं। घटना के मद्देनजर कई ट्रेनों का रूट डाइवर्ट भी किया गया। रेल प्रबंधन ने घटना की जांच की आदेश दे दिए हैं।