Nitin Gadkari चुनावी सभा में मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अस्पताल में उपचार लेने के बाद किया ट्वीट, बताई कुशलक्षेम - khabarupdateindia

खबरे

Nitin Gadkari चुनावी सभा में मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अस्पताल में उपचार लेने के बाद किया ट्वीट, बताई कुशलक्षेम



रफीक खान
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान अब काफी नजदीक पहुंच गया है और बड़े नेताओं की भाग दौड़ भी काफी तेज हो गई है। महाराष्ट्र में अपने चुनाव के अलावा भारतीय जनता पार्टी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे भी निरंतर चल रहे हैं। बुधवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित एक चुनावी सभा में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। कार्यक्रम में इस दौरान महाराष्ट्र की तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी उनके साथ मौजूद थे। महाराष्ट्र की यवतमाल के अंतर्गत आने वाले अहमद नगर में जैसे ही यह घटना हुई, मंच के लोग एकदम उठ खड़े हुए और नितिन गडकरी को उठाने और संभालने की कोशिश की। उन्हें तत्काल निकट की अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ महसूस करने के बाद ट्वीट करवाया कि वे अब स्वस्थ हैं। चुनावी सभा के दौरान मंच पर अचानक उन्होंने अपने आप को असहज महसूस किया और संभलने की भी कोशिश की थी।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार बताया जाता है शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हुई। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया, मंच पर गिर गए। अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नितिन गडकरी पहुंचे थे। वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर गए मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को संभाला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर मौजूद लोग और उनके सुरक्षाकर्मी नितिन गडकरी को उठा रहे हैं। तेज गर्मी की वजह से इस समय विदर्भ में हर जगह तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच है। नागपुर में नितिन गडकरी के कार्यालय के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अब पूरी तरह से ठीक हैं।