TV चैनल पर छिंदवाड़ा BJP प्रत्याशी का अश्लील वीडियो, कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस, निज सचिव मिगलानी समेत 2 पर FIR, 1 गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 15 April 2024

TV चैनल पर छिंदवाड़ा BJP प्रत्याशी का अश्लील वीडियो, कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस, निज सचिव मिगलानी समेत 2 पर FIR, 1 गिरफ्तार



रफीक खान
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन की प्रक्रिया में तेजी और मतदान की तिथियां नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे सियासत में नए-नए खेल सामने आने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से इस समय की बड़ी खबर है। कमलनाथ के बंगले पर पुलिस मौजूद है। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। कूटराचित अश्लील वीडियो के जरिए भाजपा प्रत्याशी को बदनाम करने की साजिश व उसके निर्माण में भागीदारी मामले में कमलनाथ के निज सचिव आर के मिगलानी RK Miglani तथा सचिन गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। सचिन गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि मिगलानी ने अपने अस्वस्थ होने का कारण बताते हुए फिलहाल पुलिस से मोहलत मांगने की कोशिश की है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके पीए आरके मिगलानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बंटी साहू ने कहा है कि एक निजी चैनल के पत्रकार ने अन्य पत्रकारों को वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस शिकारपुर पहुंची। इसके बाद से शिकारपुर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दो लोगों पर प्रकरण दर्ज हुआ है। धारा 188, 500आईटी एक्ट और 120 बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। सचिन गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। साथ ही उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा आरके मिगलानी ने बताया कि उनका बायपास हुआ है लिहाजा वो प्रस्तुत होने में सक्षम नहीं है।