ग्वारीघाट में कल हटाएगा प्रशासन आश्रम और गौशाला, महंत 108 ने कर रखा है अतिक्रमण, तहसीलदार ने जारी किया आदेश, सुबह 8:00 बजे होगी कार्रवाई - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 2 May 2024

ग्वारीघाट में कल हटाएगा प्रशासन आश्रम और गौशाला, महंत 108 ने कर रखा है अतिक्रमण, तहसीलदार ने जारी किया आदेश, सुबह 8:00 बजे होगी कार्रवाई


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा तट ग्वारीघाट समेत उसके आसपास स्थित तथा नदी के उस पार ढेरों घाट बने हुए हैं और यहां पर बड़े पैमाने पर आश्रमों की आड़ में कब्जे भी किए गए हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बनाए गए एक आश्रम और गौशाला पर प्रशासन ने अपनी निगाह तिरछी की है। तहसीलदार जबलपुर द्वारा जारी आदेश में महंत 108 घनश्याम दास त्यागी के विरुद्ध आर्थिक दंड रोपित करने के साथ ही वहां बनाए गए दो मंजिला आश्रम और गौशाला को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के मुताबिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गुरुवार 3 मई 2024 को सुबह 8:00 बजे की जाएगी। आदेश में जमीन पर किए गए अतिक्रमण तथा जिन अधिकारियों को कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी सौंप गई है का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

आदेश और कारवाई का डीटेल्स ऊपर अटैच आदेश में देख सकते हैं