बंदर खा गए 35 लाख की शक्कर, शुगर मिल के ऑडिट में सामने आया अजीबोगरीब मामला, तीन लोगों पर FIR दर्ज, Monkey lost sugar worth Rs 35 lakhs - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 22 June 2024

बंदर खा गए 35 लाख की शक्कर, शुगर मिल के ऑडिट में सामने आया अजीबोगरीब मामला, तीन लोगों पर FIR दर्ज, Monkey lost sugar worth Rs 35 lakhs


रफीक खान
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित एक शुगर मिल से 1100 क्विंटल शक्कर गायब होने का मामला सामने आया है। ऑडिट रिपोर्ट में गायब शक्कर के पीछे जो कारण बताया गया है वह बड़ा ही अजीबोगरीब है। ऑडिटर ने उल्लेख किया है कि शुगर मिल से गायब 1100 क्विंटल शक्कर बंदर का गए हैं ऑडिटर की इस रिपोर्ट के बाद पुलिस तथा अन्य जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई है तथा फिलहाल तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में शुगर मिल मैनेजर के अलावा एकाउंट्स ऑफिसर को भी दोषी माना जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि चीनी मिल 26 महीने से बंद है। अलीगढ़ किसान साथा चीनी मिल में चीनी घोटाले का मामला सामने आया है। 30 दिन में 35 लाख कीमत की 1100 क्विंटल चीनी बंदरों के द्वारा खाना अभिलेखों में दर्शाया गया है। मामले में प्रबंधक, लेखा अधिकारी सहित 6 को दोषी पाया गया। जिसके बाद शासन द्वारा इसकी जांच करवाई गई। कहा जाता है कि छत से होकर बारिश का पानी नीचे आ जाता है, जिससे 528 क्विंटल चीनी कम हुई है।