कचरे का विरोध कचरे से, कांग्रेस पार्षदों में नगर निगम परिसर में पलटाई कचरा गाड़ी, महापौर पर लगाया लापरवाही का आरोप - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 5 July 2024

कचरे का विरोध कचरे से, कांग्रेस पार्षदों में नगर निगम परिसर में पलटाई कचरा गाड़ी, महापौर पर लगाया लापरवाही का आरोप



रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कचरा गाड़ियों के ड्राइवर की हड़ताल से सफाई व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई। नगर निगम में जिम्मेदार कुछ करें या ना करें लेकिन कांग्रेस पार्षद दल ने एकत्रित होकर कचरे की समस्या का विरोध कचरे से ही कर डाला। कचरे की जो समस्या शहर में निर्मित हुई उसके विरोध में कांग्रेस पार्षद नगर निगम परिसर में कचरा गाड़ी लेकर पहुंचे और उसे पलटा दिया। कांग्रेस पार्षद दिल्ली वहां पर जगत बहादुर सिंह अन्नू पर लापरवाही का आरोप लगाया।

नगर निगम में हाल ही में नियुक्त किए गए नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य ठप पड़ा हुआ है। लोगों के घरों से कचरा नहीं उठ रहा है। लोग कचरा, घरों के बाहर या नालियों में फेंक रहे हैं। पूरा शहर कचरे के ढेर पर बैठा हुआ है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से महापौर बेफिक्र है। उन्हें जनता की मूलभूत सुविधाओं से कोई भी सरोकार नहीं है। एक और जहां घरों में कचरा इकट्ठा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कचरे से बीमारियां भी फैल रही है। विरोध में कांग्रेस पार्षद दल के अमरीश मिश्रा, शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पांडा गुलाम हुसैन,राकेश पांडे, मुकीमा याकूब अंसारी,सतेंद्र चौबे गुड्डा,प्रमोद पटेल,विधायक प्रतिनिधि संजय अहिरवार,तेज कुमार भगत,नन्हे पटेल,शशांक यादव बिट्टू पवन चौकसे आदि शामिल रहे।