United Kingdom लेबर पार्टी 400 पार, ब्रिटेन में PM ऋषि सुनक की पार्टी का सूपड़ा साफ, electionn 2024 में स्वीकारी हार - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 5 July 2024

United Kingdom लेबर पार्टी 400 पार, ब्रिटेन में PM ऋषि सुनक की पार्टी का सूपड़ा साफ, electionn 2024 में स्वीकारी हार


रफीक खान
यूनाइटेड किंगडम ब्रिटेन में आम चुनाव 2024 के लिए वोटो की गिनती का कम अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है लेबर पार्टी की आंधी में कंजरवेटिव पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया है लेबर पार्टी अब तक 400 सीटों के आंकड़े को पार करते हुए प्रेजेंट जीत की राह पर अग्रसर है कंजरवेटिव पार्टी 111 सीटों के आसपास सिमटी हुई है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनने मतदाताओं के निर्देश को स्वीकार करते हुए अपनी हार मान ली है वहीं लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर की पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि लेबर पार्टी अब तक 413 सीटें जीत चुकी है और कंजर्वेटिव पार्टी केवल 111 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए कुल 650 सीटों में से 326 सीटें चाहिए होती हैं। कंजर्वेटिव पार्टी की मंत्री पेनी मोर्डंट अपनी संसदीय सीट हारी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स अपनी सीट हार गए हैं। ग्रांट अब तक हारने वाले सबसे वरिष्ठ कंजर्वेटिव कैबिनेट सदस्य बन गए हैं। शैप्स को लेबर के एंड्रयू लेविन ने दक्षिणी इंग्लैंड के वेल्विन हैटफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से हराया, जिस पर उन्होंने लगभग दो दशकों तक कब्जा किया था। लेविन को 19,877 वोट मिले, जबकि शैप्स को 16,078 वोट मिले। ग्रीन पार्टी ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। कार्ली डेनियर ने ब्रिस्टल सेंट्रल की सीट पर जीत का दावा किया है, जिससे लेबर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेनियर ने 24,539 वोट हासिल किए, जो लेबर के उम्मीदवार और शैडो फ्रंटबेंचर थंगम डेबोनेयर से निर्णायक रूप से आगे निकल गए, जिन्हें केवल 14,132 वोट मिले। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल समझी जा रही हैं।