BJP के कार्यक्रम में हंगामा, दिग्गज नेता को भेजा जेल Ruckus in BJP program, veteran leader sent to jail - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 13 August 2024

BJP के कार्यक्रम में हंगामा, दिग्गज नेता को भेजा जेल Ruckus in BJP program, veteran leader sent to jail


रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में हंगामा और गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा कार्य समिति के सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह को जेल पहुंचवा दिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी सुशासन संस्थान में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान हीरेंद्र सिंह ने जमकर तमाशा किया और वहां मौजूद नेताओं से अभद्रता व गाली गलौज तक कर डाली। प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी को इस नेता की हरकत बेहद नागवार गुजरी और उन्होंने फौरन पुलिस को इस पर कार्रवाई करने के लिए कह डाला। पुलिस ने भी बिना कोई देर किए हीरेंद्र सिंह को दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अटल बिहारी सुशासन संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव के ओएसडी लोकेश शर्मा ने हीरेंद्र को रोका, लेकिन इसके बाद भी वो मानने को तैयार नहीं थे और लगातार बदसलूकी करते जा रहे थे। लोकेश शर्मा के सहायक नायब तहसीलदार ने कमला नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले में हीरेंद्र बहादुर सिंह को थाने बुलाया गया था, लेकिन वो थाने नहीं पहुंचे। थाने की पुलिस ने हीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया और उन्हें एसीपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट काट कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।