रील का ऐसा शौक: एडिशनल कलेक्टर हेयर सैलून में काटने लगे बाल Such a reel hobby: Additional collector started cutting hair in hair salon - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 13 August 2024

रील का ऐसा शौक: एडिशनल कलेक्टर हेयर सैलून में काटने लगे बाल Such a reel hobby: Additional collector started cutting hair in hair salon


रफीक खान
सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने का शौक आजकल लोगों में जुनून बनकर सामने आ रहा है। यह जुनून इस हद तक परवान चढ़ रहा है कि लोग अपने पद की गरिमा और आचरण को भी भूलने में चूक कर रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सामने आया है। यहां पदस्थ एडिशनल कलेक्टर यानी की अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के सिर पर भी रील बनाने का ऐसा शौक उबाल मारा कि वे एक हेयर ड्रेसर के सैलून में पहुंच गए और वहां लोगों के बाल बनाकर वीडियो ग्राफी करवाने लगे। उनकी यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। व्यस्त प्रशासनिक सेवा के दौरान भी एडीएम शैलेंद्र सिंह ने यह रील बना डाली और इंस्टाग्राम पर शेयर भी कर दी।