khabarupdateindia

महिला को काटकर 3 टुकड़े किए, बोरों में लाश पैक कर राशन दुकान पर फेंकी The woman was cut into three pieces, the body was packed in sacks and thrown at the ration shop


रफीक खान
मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला की लाश राशन की दुकान पर पड़ी हुई मिली। महिला को काटकर पहले तीन टुकड़े किए गए। उसके बाद उसकी लाश को बोरों में पैक किया गया और फिर लावारिस के तौर पर फेंक दिया गया। एक बोरे में महिला का कटा हुआ सिर, तो दूसरे बोरे में उसके हाथ - पैर और तीसरे बोरे में धड़ पड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया ही इसे हत्या का मामला मानकर एफआईआर दर्ज कर ली है तथा महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। अब तक की जांच पड़ताल में महिला की पहचान तथा घटना के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज का है। यहां एक रिहायशी इलाके में राशन की दुकान के पास तीन बंद बोरे पड़े हुए थे। बोरों से काफी तेज बदबू आ रही थी। कुछ अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों ने इसकी सूचना बीनागंज पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर पहुंची चौकी पुलिस ने जब बोरों को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बोरों में तीन टुकड़ों में महिला की लाश भरी हुई थी। पुलिस ने आनन-फानन में शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जिस स्थान से लाश के टुकड़ों को बरामद किया है, उसकी चारों दिशाओं में लगे करीब 1 किलोमीटर के क्लोज सर्किट कैमरास की फोटो कलेक्ट करना शुरू कर दिए हैं। पुलिस को उम्मीद है की इन फुटेज के जरिए कोई सुराग हाथ लग सकता है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia