Love Story सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल सफाई वाली के साथ हुए फुर्र - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 8 September 2024

Love Story सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल सफाई वाली के साथ हुए फुर्र


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के एक सरकारी स्कूल से ऐसी खबर सामने आई है, जो शिक्षा जगत को बेनकाब कर रही है। सरकारी स्कूल ही नहीं सरकारी कॉलेज में भी पढ़ाई के अलावा बाकी की तमाम चीज हो रही हैं। जिससे न सिर्फ सरकारी स्कूल और कॉलेज से लोगों का भरोसा उठ रहा है, वही शर्मसार भी कर रही हैं। कटनी के ढीमरखेड़ा स्थित सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल साहब कॉलेज में ही सफाई करने वाली महिला पर ऐसे फिदा हुए कि उसे लेकर ही फुर्र हो गए। महिला शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद भी यह घटना सामने आई है। मामला समूचे कटनी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस थाने पहुंचकर उसकी पत्नी वापस दिलाने तथा प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग भी कर डाली है। 
Love Story Principal of government college had an affair with the cleaning lady.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बीवी को ढूंढने की फरियाद लेकर पहुंचे पति ने पुलिस को बताया कि शुरू से ही प्रिंसिपल की नज़र उसकी पत्नी पर बुरी थी। पत्नी कॉलेज में साफ सफाई करने का काम करती थी। जिसे बहला फुसलाकर प्रिंसिपल ने अपने जाल में फंसा लिया और भगा कर ले गया है। महिला के पति ने ढीमरखेड़ा थाने में बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। प्रिंसिपल साहब सफाई करने वाली महिला को लेकर भागे हैं उन्होंने बीते दिनों जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया में शासन प्रशासन के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी भी की थी। इस टिप्पणी से नाराज भाजपा नेताओं की शिकायत पर उन्हें कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल के पद से अलग कर दिया गया है। अब मामला चर्चित होने के बाद पुलिस ने कुछ हद तक सक्रियता दिखाई है लेकिन लापता प्रिंसिपल और सफाई वाली का कोई पता अब तक नहीं चल सका है।