सनसनी: कलेक्ट्रेट में खटारा कार से लटकी मिली प्रेस फोटोग्राफर की लाश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 23 October 2024

सनसनी: कलेक्ट्रेट में खटारा कार से लटकी मिली प्रेस फोटोग्राफर की लाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक प्रेस फोटोग्राफर की लाश कलेक्ट में खड़ी हुई खटारा कार से लटकी हुई पाई गई। इस सनसनीखेज घटना की खबर से पूरा प्रशासनिक हल्का सकते में आ गया। प्रेस फोटोग्राफर देर रात तक कलेक्टर कार्यालय परिसर में ही अपने साथियों के साथ मौजूद रहा। यह घटना कैसे हुई और किन परिस्थितियों में हुई? इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस प्रथमदृष्टया इसे हत्या का मामला ही मान रही है। Sensation: Dead body of press photographer found hanging from Khatara car in Collectorate

जानकारी के अनुसार मृतक प्रेस फोटोग्राफर का नाम राजकुमार सोनी था। राजकुमार के भाई विजय सोनी ने घटना के बाद पुलिस को दिए अपने एक बयान में कहा है कि यह मामला हत्या से जुड़ा है जिसकी हर एंगल जांच की मांग की गई है। भाई ने यह भी बताया कि उसका भाई खुद कार्यालय की दीवार फांदकर यहां नहीं आ सकता था क्योंकि वह उतना फिट ही नहीं था।पुलिस को राजुकमार का बैग और बाइक घटना स्थल से 50 मीटर दूर मिला है। शरीर पर कोई जाहरी चोट के निशान न होने के कारण पुलिस भी काफी पशोपेश की स्थितियों का सामना कर रही है।