वक़्फ़ बिल: JPC बैठक में बवाल, मेज पर पटकी बोतल, TMC सांसद हुए घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 22 October 2024

वक़्फ़ बिल: JPC बैठक में बवाल, मेज पर पटकी बोतल, TMC सांसद हुए घायल


रफीक खान
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ बिल को लेकर बनाई गई जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मीटिंग में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। टीएमसी सांसद आवेश में आ गए और उन्होंने मेज पर बोतल पटक दी, जिससे वह खुद घायल हो गए और उन्हें चार टांके लगे हैं। इस घटना के बाद में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से टीएमसी सांसद को सस्पेंड कर दिया गया है। वक्फ बिल को लेकर विपक्ष लगातार जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में उग्र तेवर अपनाए हुए है। Waqf Bill: Ruckus in JPC meeting, bottle thrown on table, TMC MP injured

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) और बीजेपी (BJP) सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय (Abhijit Gangopadhyay) के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान कल्याण बनर्जी को इस कदर गुस्सा आया कि उन्होंने कांच की पानी की बोतल को मेज पर पटक दिया। कांच की बोतल टूटने से TMC सांसद खुद चोटिल हो गए। इससे उनके हाथ में चार टांके लगे हैं। वहीं बगल में बैठे जगदंबिका पाल बाल-बाल बच गए। बैठक के दौरान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस गांगुली और कल्याण बनर्जी के बीच जोरदार बहस भी होने की खबर है। चिकित्सा सहायता के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह देखा जा रहा है कि कल्याण बनर्जी को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में दोबारा लेकर जा रहे हैं। जेपीसी की पूर्व में हुई बैठकों में भी तीखी नोक झोंकों की खबरें सर्वविदित है। बीजेपी के अलावा पूरा विपक्ष एकजुट होकर इस बिल का घोर विरोध कर रहा है।