IPS Transfer: जबलपुर एसपी का तबादला, संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 23 October 2024

IPS Transfer: जबलपुर एसपी का तबादला, संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर


रफीक खान
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने देर रात 7 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को भी बदल दिया गया है। उनके स्थान पर देवास के एसपी की पदस्थापना की गई है, जबकि इंदौर पुलिस कमिश्नर की कमान संतोष कुमार सिंह के हाथों में सौंप गई है। नए मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन के आने के बाद लगातार प्रशासनिक कसावट के लिए विचार मंथन हो रहा है। हाल ही में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से कई चरणों की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। जबलपुर के अलावा बड़वानी और देवास के पुलिस अधीक्षकों को बदल गया है। IPS Transfer: Jabalpur SP transferred, Santosh Singh new Police Commissioner of Indore

आधी रात को गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी पद पर बदलाव किया गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ओएसडी नियुक्त किया गया है। वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हिंगणकर को फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया था। राकेश गुप्ता की नई नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों को और मजबूत करेगी। उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ अपर परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। वहीं, बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी और इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी एसपी का दायित्व सौंपा गया है।