चलती एंबुलेंस में नाबालिक से दुष्कर्म, MP के विंध्याचल क्षेत्र मऊगंज में वारदात - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 28 November 2024

चलती एंबुलेंस में नाबालिक से दुष्कर्म, MP के विंध्याचल क्षेत्र मऊगंज में वारदात


रफीक खान
मध्य प्रदेश के विंध्याचल क्षेत्र मऊगंज जिले में चलती एम्बुलेंस में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिक लड़की के तथाकथित जीजा और एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी दो और आरोपियों की तलाश जारी है। Rape of minor in moving ambulance, incident in Mauganj, Vindhyachal area of ​​MP

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि वारदात 22 नवंबर को हनुमना थाना इलाके की है। नाबालिग ने 25 नवंबर को 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई। इनमें मामा, उसकी बेटी, दामाद और एंबुलेंस ड्राइवर शामिल हैं। 28 नवंबर को जीजा और एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मामा और उसकी बेटी की तलाश जारी है। बताया जाता है कि 22 नवंबर को जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर पंडित को हनुमना थाना इलाके के लासा गांव से मरीज लेने के लिए कॉल आया। पंडित एंबुलेंस लेकर निकला तो उसका दोस्त राजेश केवट और उसकी पत्नी मंजू केवट भी साथ हो लिए। लासा गांव में ही मंजू का मायका है। 22 नवंबर की शाम मामा रामायण केवट की छोटी बेटी मंजू मेरे पास आई और अपने घर चलने के लिए कहा। मैं उसके साथ चली गई। वहां एक एंबुलेंस खड़ी थी। इसमें मामा रामायण केवट, उनकी बड़ी बेटी मनीषा, दामाद राजेश और ड्राइवर पंडित बैठे थे। मंजू ने अपनी दीदी मनीषा की ननद के घर घूमने जाने की बात कही। मैं तैयार हो गई। मैं और मंजू एंबुलेंस में पीछे की सीट पर बैठे जबकि जीजा राजेश और मामा रामायण ड्राइवर पंडित के पास आगे बैठ गए। थोड़ी दूर पहुंचकर मंजू पानी लेने की बात कहकर एंबुलेंस से उतर गई। जीजा राजेश पीछे आकर मेरे पास बैठ गए। जान से मारने की धमकी देकर 3 बार दुष्कर्म किया ड्राइवर एंबुलेंस को पहाड़ी की तरफ ले गया। रातभर में राजेश ने मेरे साथ तीन बार दुष्कर्म किया। सुबह करीब 5 बजे तीनों मुझे घर के पास छोड़कर चले गए। मैंने अपनी मां को इस बारे में बताया, तब उन्होंने लोक-लाज के डर से चुप रहने को कहा। हिम्मत करके 25 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।