जबलपुर एसपी ने पूरी की पूरी क्राइम ब्रांच को किया लाइन अटैच, देर रात जारी हुए आदेश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 10 December 2024

जबलपुर एसपी ने पूरी की पूरी क्राइम ब्रांच को किया लाइन अटैच, देर रात जारी हुए आदेश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एसपी संपत उपाध्याय के कार्य व्यवस्था में सुधार अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत सोमवार तथा मंगलवार की दरमियानी रात में एक आदेश जारी कर पूरी की पूरी क्राइम ब्रांच टीम को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस क्राइम ब्रांच में 22 पुलिसकर्मी पदस्थित थे, जो विभिन्न थानों से भी अटैच थे। SP के इस आदेश के पीछे क्राइम ब्रांच की मिल रही लगातार शिकायतों को कारण बताया जा रहा है। Jabalpur SP attached line to entire crime branch, orders issued late night

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की शिकायत एसपी के पास पहुंच रही थी। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। जिन 22 पुलिसकर्मियों को हटाया गया है, उनके चार साल भी हो चुके थे। एसपी सन्पत उपाध्याय के इस कार्रवाई के बाद विभिन्न थानों में जमे उन पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया है, जो या तो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ है, या फिर जिनके खिलाफ शिकायतें मिल रही है। मलाईदार स्थान पर जमे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हटाने का नाम नहीं लेते हैं। इस बार सपा संपत उपाध्याय के सभी निशाने पर आ गए हैं।