रिटायर्ड आर्मी जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर 2 बच्चों को मारने की कोशिश की और फिर खुद को कर लिया शूट - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 10 December 2024

रिटायर्ड आर्मी जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर 2 बच्चों को मारने की कोशिश की और फिर खुद को कर लिया शूट


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत से घाट उतार दिया। उसके बाद उसने दो मासूम बच्चों को मारने की कोशिश की और फिर खुद को गोली से उड़ा दिया। इस घटना के बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को यह पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते आर्मी जवान ने यह कदम उठाया है। Retired Army soldier first shot his wife, then tried to kill 2 children and then shot himself.

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि घटना शहर के एसपी ऑफिस के सामने स्थित विक्रम नगर की है। 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह गुर्जर आर्मी से 5 साल पहले रिटायर हुए थे और वर्तमान में धौलपुर में वेयर हाउस पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। बीती रात 3:30 के करीब किसी बात पर विवाद के दौरान पत्नी से हाथापाई हुई। इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से 43 साल की पत्नी माधुरी गुर्जर को गोली मार दी। जिस कमरे में पत्नी को गोली मारी, वहीं पास में देवेंद्र के दोनों बेटे, गौरव गुर्जर (16 साल) और सौरभ गुर्जर (14 साल) सोए हुए थे। देवेंद्र सिंह के सिर पर ऐसा खून सवार था कि उसने दोनों बेटों को भी गोली मारने की कोशिश की, तभी दोनों बेटे हाथापाई कर और धक्का देकर वहां से भाग निकले। इसके बाद देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली।देवेंद्र की मौके पर ही मौत। माधुरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माधुरी ने दम तोड़ दिया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है।