दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, 29 नामों में 16 सीटों पर बदले कैंडिडेट, केजरीवाल के मुकाबले प्रवेश वर्मा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 4 January 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, 29 नामों में 16 सीटों पर बदले कैंडिडेट, केजरीवाल के मुकाबले प्रवेश वर्मा


रफीक खान
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अभी भले ही तय नहीं हुई हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अपने झंडा घुमाना शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई 29 नाम की सूची में 16 पुराने नाम को काट दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके तथा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वर्मा को अपना कैंडिडेट बनाया है। कालकाजी से आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इसी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है।Delhi Assembly Elections: BJP's first list released, candidates changed on 16 seats out of 29 names, Pravesh Verma against Kejriwal

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी को मात्र 8 जग जीत मिली थी और कांग्रेस को शून्य पर ही ठहर जाना पड़ा था।